लखनऊ, अप्रैल 2 -- लखनऊ, संवाददाता। आशियाना के शारदा नगर योजना, रुचि खंड प्रथम स्थित प्राचीन दक्षिणमुखी बालाजी महाराज मंदिर प्रांगण में गुरुवार को हनुमान जयंती मनायी गई। विधि विधान से पूजन आरती की गई, भक्तों द्वारा सुंदरकांड पाठ के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासियों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मंदिर के पुजारी पंडित रमेश चंद्र मिश्रा, संजय तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...