शाहजहांपुर, अप्रैल 2 -- शाहजहांपुर। हनुमान जयंती के अवसर पर थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित श्री हनुमत धाम मेले की सुरक्षा व्यवस्था का अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर ने निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में किए गए निरीक्षण के दौरान मेले में तैनात पुलिस बल की ड्यूटी चेक की गई और अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार ने भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर बनाए रखने और किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के निर्देश दिए। साथ ही प्रवेश-निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग और संवेदनशील स्थलों का भी जायजा लिया गया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। पुलिस प्रशासन ने बताया कि मेले को शांतिपूर्ण ढंग ...