अलीगढ़, अप्रैल 3 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर साईआर ग्रुप द्वारा सेवा भाव से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं आम जनमानस ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महानगर के महापौर प्रशांत सिंघल एवं साईआर ग्रुप के चेयरमैन राकेश गुप्ता 'साईं' द्वारा भगवान हनुमान के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात संस्था के प्रबंध निदेशक अंकुर गुप्ता एवं निदेशक डॉ. अंकित गुप्ता ने महापौर का पुष्पमाला एवं श्रीराम नाम की पटिका पहनाकर भव्य स्वागत किया। भंडारे में पूड़ी-सब्जी, बूंदी एवं फ्रूटी का वितरण किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसी क्रम में साईं हॉस्पिटल में आयोजित निःश...