शामली, अप्रैल 2 -- झिंझाना। बृहस्पतिवार को श्री हनुमान जयंती के पावन अवसर पर कस्बे के मोहल्ला सैदमीर में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ श्री सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान हनुमान के चरणों में अपनी आस्था प्रकट की।इस मौके पर कस्बे के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बृहस्पतिवार को कस्बे के मौहल्ला सैदमीर में श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। जिसमें सुंदर पांडाल में आयोजन स्थल पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुंदरकांड पाठ के दौरान पूरा वातावरण भक्ति रस में सराबोर हो गया। भजन मंडली के गायकों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। "जय बजरंगबली" और "हनुमान जी के जयकारों" से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। भजनों की मधुर प्रस्तुति ने उपस्थित भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.