सासाराम, अप्रैल 3 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हनुमान जयंती पर गुरुवार को फलजंगज स्थित श्रीसंकट मोचन हनुमान मंदिर में श्री रामचरिमानस पाठ का आयोजन किया गया। जिससे पूरा मंदिर परिसर गूंजायमान हो उठा। वहीं शाम में कीर्तन, हनुमान चालीसा, आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान वहां उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...