अलीगढ़, मार्च 31 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। महावीर गंज स्थित श्री हनुमानजी महाराज मंदिर में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन होने जा रहे हैं। समिति पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर मंदिर में प्रेसवार्ता का आयोजन किया। पदाधिकारियों ने बताया कि दो अप्रैल, गुरुवार को हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। तड़के हनुमान बाबा का अभिषेक होगा। सुबह 7 बजे चोला शृंगार किया जाएगा। 8 बजे देवी-देवताओं का आगमन होगा। 9 बजे सर्व दुख निवारण हवन होगा। शाम 6:30 बजे फूल बंगला वृंदावन के कारीगरों द्वारा सजाया जाएगा। महाआरती शाम 7:30 बजे होगी। रात 8 बजे हनुमार जी की परिक्रमा लगाई जाएगी। इसके बाद प्रसाद वितरण व भजन संध्या का आयोजन होगा। प्रेसवार्ता में अध्यक्ष संजीव रतन अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल वार्ष्णेय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष नवल किशोर गुप्त...