उन्नाव, अप्रैल 2 -- उन्नाव। हनुमान जन्मोत्सव पर गुरुवार शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में हनुमान मंदिरों में भक्तों ने पहुंच कर पूजा अर्चना की गई। उधर, शहर के मोतीनगर स्थित हनुमान मंदिर में भव्य सजावट की गई। इसी क्रम में सिविल लाइंस स्थित बालाजी मंदिर में आयोजित चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का समापन भव्य कन्या भोज व भंडारे के साथ हुआ। अंतिम दिवस मंदिर परिसर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा, जहां जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। सुबह आरती-पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके उपरांत कन्या पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव से कन्याओं को भोजन कराकर पुण्य अर्जित किया। मंदिर परिसर में भक्ति गीतों, जयकारों और मंत्रोच्चार की गूंज से पूरा वातावरण भक्...