बिजनौर, अप्रैल 2 -- नूरपुर। हनुमान जयंती पर मंदिरों में पूजा, सुंदरकांड का पाठ, भजन-कीर्तन और भंडारों का आयोजन किया गया। हनुमान जयन्ति पर नगर के शक्ति मठ, शिव दुर्गा मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर व शिव हनुमान मंदिर आदि पर हवन पूजन, सुंदर कांड का पाठ व भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालु भक्तों की भीड़ रहीं। श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों रौशनी की व्यवस्था की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...