इटावा औरैया, अप्रैल 3 -- भरथना। बिधूना रोड स्थित छोला मंदिर में हनुमान जयंती के अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने विधि-विधान से हनुमान जी को चोला अर्पित कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मंदिर कमेटी व श्रद्धालुओं द्वारा राहगीरों को प्रसाद वितरण भी कराया गया। मंदिर प्रबंधक राजेश चौहान व राजू चौहान ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में सुंदरकांड का भव्य पाठ आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विक्रम चौहान, बिनोद यादव, संजीव श्रीवास्तव, विशाल तोमर, नितिन पोरवाल, मयंक चौहान, हर्ष वर्मा सहित अन्य भक्तगण उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.