बेगुसराय, अप्रैल 2 -- नावकोठी, निज संवाददाता। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ हनुमान मंदिरों में उमड़ पड़ी, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन किया गया। मंदिरों में पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन कराया गया। नावकोठी, वृन्दावन, पहसारा,डफरपुर, हसनपुर बागर, रजाकपुर,समसा, विष्णु पुर में श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान को सिंदूर, चोला, फूल-माला अर्पित कर सुख-समृद्धि और कष्टों से मुक्ति की कामना की। इस दौरान "जय श्रीराम" और "बजरंगबली की जय" के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। प्रसाद वितरण और भंडारे का भी आय...