बिहारशरीफ, अप्रैल 2 -- हनुमान जयंती पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजे जयकारे धनेश्वर घाट व बड़ी पहाड़ी समेत अन्य मंदिरों में सुबह से लगी रही कतारें भक्तों ने हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का किया पाठ, जगह-जगह हुआ भंडारा फोटो: हनुमान: बिहारशरीफ के धनेश्वर घाट हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करते लोग। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। हनुमान जयंती के अवसर पर गुरुवार को शहर के विभिन्न मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। धनेश्वर घाट स्थित हनुमान मंदिर, बड़ी पहाड़ी के हिरणेश्वर धाम और सोहसराय, पुलपर समेत अन्य मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। पूरे दिन शहर का माहौल भक्तिमय रहा और हर तरफ जय श्रीराम व जय बजरंगबली के जयकारे गूंजते रहे। भक्तों ने विधि-विधान से बजरंगबली की पूजा कर परिवार की सुख, शांति और समृद्...