हनुमान जयंती पर मंडी में भंडारा लगाया
गाज़ियाबाद, जून 2 -- ट्रांस हिंडन। लिंक रोड स्थित साहिबाबाद नवीन फल सब्जी मंडी में हनुमान जयंती के अवसर पर मंगलवार को मंडी समिति ने पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया। कार्यक्रम में आढ़तियों और समिति के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ प्रसाद वितरण दोपहर तक चलता रहा। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंडी सचिव सुनील कुमार शर्मा, व्यापारी देवेंद्र शर्मा, मंडी इंस्पेक्टर, सुरक्षा कर्मी व अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.