धनबाद, अप्रैल 3 -- भौरा, प्रतिनिधि। भौंरा महिला मारवाड़ी समिति के सौजन्य से गुरुवार को हनुमान जयंती पर भव्य निसान सह शोभायात्रा निकाली गई। ऊपर बाजार स्थित गोल मंदिर प्रांगण से इस यात्रा का शुभारंभ हुआ। पीले वस्त्र धारण किए श्रद्धालु हाथों में श्रद्धा का निसान लिए जय हनुमान, जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ चल रहे थे। यात्रा गोल मंदिर से निकलकर नीचे बाजार, दुर्गा मंदिर, अस्पताल मोड़, न्यू क्वार्टर और टैक्सी स्टैंड होते हुए पुनः गोल मंदिर प्रांगण पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान राम-सीता, शिव और हनुमान जी की जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। रंग-बिरंगी आतिशबाजी और बैंड-बाजे की धुन पर श्रद्धालु भक्ति के सागर में सराबोर दिखे। समिति की ओर से 351 निसान वितरित किए गए थे। मौके पर सुरेश अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, ...