मुंगेर, अप्रैल 4 -- मुंगेर, निज संवाददाता। धर्म और आस्था की नगरी मुंगेर के ऐतिहासिक बबुआ घाट पर शुक्रवार की शाम एक अलग ही आध्यात्मिक छटा देखने को मिली। अवसर था हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय विशेष धार्मिक कार्यक्रम के भव्य समापन का। इस समापन समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में मां गंगा की भव्य आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।पंडित संतोष कुमार ने की महाआरतीःशाम ढलते ही बबुआ घाट के किनारे वैदिक मंत्रोच्चार और शंखध्वनि गूंज उठी। पंडित संतोष कुमार के नेतृत्व में विधि-विधान के साथ गंगा आरती संपन्न हुई। दीपों की रोशनी से गंगा की लहरें जगमगा उठीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम और हर-हर गंगे के उद्घोष से आसमान गुंजायमान कर दिया।श्रद्धालुओं की रही भारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.