मुजफ्फर नगर, अप्रैल 6 -- बुढ़ाना हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर कस्बे व गांव हबीबपुर सीकरी में बालाजी जयंती धूमधाम से मनाई। भक्तों की भक्ति भावना को अभिव्यक्ति देते हुए एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बैंडबाजे, डीजे की धुन और आकर्षक झांकियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु जगह-जगह जय श्री राम और जय बजरंगबली के जयकारे लगाते हुए नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे। पूरे रास्ते भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। कस्बे में श्रद्धालुओं के लिए कई स्थानों पर जलपान के स्टॉल लगाए गए थे, जहां हर कोई ठंडा जल, कोल्डड्रिंक और प्रसाद ग्रहण कर अपनी श्रद्धा व्यक्त कर रहा था। इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। युवा पीढ़ी और बच्चों में खास उत्साह नजर आया...