रामपुर, अप्रैल 3 -- पार ना लगोगे श्री राम के बिना, राम ना मिलेंगे हनुमान के बिना। राम ना मिलेंगे हनुमान के बिना, श्री राम ना मिलेंगे हनुमान के बिना। भगवान श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर ऐसे भजनों की गूंज रही। भक्तों ने ज्वालानगर समेत सिविल लाइंस क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकाली। इस दौरान महिलाएं और पुरूष भजनों पर झूमते हुए शोभायात्रा में चल रहे थे। ज्वालानगर के विकास नगर स्थित श्री मनोकामेश्वर बालाजी धाम में गुरूवार को भगवान श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शाम के समय श्री बाला जी महाराज की चतुर्थ विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ने भगवान हनुमान जी का पूजन किया। इसके बाद ध्वज पताका फहराते हुए फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा आगापुर रोड, शाहबाद रोड, सिविल लाइंस, आवास विकास समेत शहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.