गोंडा, अप्रैल 3 -- खरगूपुर, संवाददाता। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नगर पंचायत के पुरानी बाजार में हवन के उपरांत भण्डारा व रात्रि जागरण का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में सुन्दरकाण्ड का पाठ और हवन के बाद रात्रि जागरण में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बाहर से आये कलाकारों द्वारा प्रस्तुत श्री गणेश, सिंदूरी हनुमान, भोलेनाथ की झांकियां लोगों के आकर्षक का केंद्र रहीं । इस मौके पर अजय पाठक, बब्लू कसौंधन, सत्यम कसौंधन, शिवपूजन गुप्ता, अभिषेक सोनी, स्वामी नाथ कसौंधन, बनारसी लाल, जुगनू पटवा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.