देवघर, अप्रैल 3 -- जसीडीह प्रतिनिधि हनुमान जयंती के पावन अवसर पर गुरुवार को जसीडीह के हटिया मोड़ स्थित हनुमान मंदिर में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर भव्य श्रीराम आरती, वीर बजरंग आरती एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। साथ ही 24 घंटे तक चले अष्टयाम का भी विधिवत समापन किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने वीर बजरंगबली के समक्ष माथा टेककर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। भक्तों ने पूरे विश्व में शांति स्थापना की प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी लोग निरोग और खुशहाल जीवन व्यतीत करें। आरती के अंत में सर्वे भवंतु सुखिनः, सर्वे संतु निरामया मंत्रोच्चार के साथ माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक हो उठा। मौके पर...