लोहरदगा, अप्रैल 2 -- लोहरदगा, संवाददाता। हनुमान जयंती पर लोहरदगा जिला मारवाड़ी महिला सम्मेलन के द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया। महाबली हनुमान जी की तस्वीर को लाल वस्त्र एवं फूलों से सजाया गया और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों से भोग लगाया गया। आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। लोहरदगा जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने हनुमान जन्मोत्सव की सभी को बधाई देते हुए कहा कि हनुमान जी की आराधना करने से सभी दुख दूर हो जाते हैं। सुंदरकांड के पाठ में मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्ष ममता बंका, अनीता पोद्दार के अलावा समाज की महिलाएं शामिल थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...