पूर्णिया, अप्रैल 2 -- बनमनखी, संवाद सूत्र।बनमनखी में हनुमान जयंती के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर विभिन्न समितियों द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई है। विश्व हिंदू परिषद गढ़ स्थित हनुमान मंदिर बनमनखी में आचार्य पंडितों द्वारा अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। शिव शंकर तिवारी ने बताया कि मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन भी किया जाएगा। वहीं 3 अप्रैल को सुबह 11 बजे हवन के साथ रामायण पाठ का समापन होगा, जिसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है। वहीं, बनमनखी मुख्य बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर बनमनखी और मंगलचंद चौक स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर मंगल चंद चौक में भी विशेष तैयारियां चल रही हैं। हनुमान भक्त मंडल, बनमनखी के तत्वावधान में राधा कृष्ण म...