रुडकी, अप्रैल 1 -- भगवानपुर, संवाददाता । आगामी हनुमान जयंती पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली भगवानपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में बुधवार देर शाम को फ्लैग मार्च निकाला गया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर की गई, जिसमें पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मंगलौर के नेतृत्व में पुलिस बल ने सक्रिय भूमिका निभाई। फ्लैग मार्च के दौरान डाडापट्टी, डाडा जलालपुर, हसनपुर मदनपुर और फरकपुर गांवों में पुलिस ने भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें पर्व के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही लोगों को अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने के लिए भी जागरूक किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.