दुमका, अप्रैल 2 -- रानेश्वर। हनुमान जयंती के उपलक्ष में गुरुवार को इलाके में उत्सवी माहौल था। इलाके के विभिन्न गांव में स्थित हनुमान मंदिर में विशेष पूजा अर्चना हुई। श्री हनुमान जी की अभिषेक की गई। आसनबनी बाजार स्थित हनुमान मंदिर में ब्राह्मण पुरोहित प्रकाश नारायण पांडेय के द्वारा विशेष पूजा अर्चना की गई। मंदिर में संध्यारती के बाद खीर प्रसाद भगवान हनुमान को अर्पण किया गया। और खीर प्रसाद लोगों के बीच वितरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...