पलामू, मार्च 31 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। मारवाड़ी समाज के सुरेखा परिवार के सौजन्य से हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को तीन दिनी कार्यक्रम शुरू हुआ। पहले दिन नगर निगम में शोभा यात्रा निकाली गई जो की पुलिस लाइन स्थबित सुरेखा परिवार के आवासीय परिसर से प्रारंभ होकर हॉस्पिटल चौक, कन्नीराम चौक, माली मोहल्ला, श्री श्याम मंदिर मार्ग, जय भवानी संग चौक होते हुए हनुमान मंदिर तक पहुंची। शोभा यात्रा में 61 महिलाओं ने श्री बालाजी के नाम का झंडा शामिल हुई। शोभा यात्रा में 200 से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। हनुमान जी की जीवंत झांकी भी निकाली गई। शोभा यात्रा में मारवाड़ी युवा मंच एवं श्री श्याम मित्र मंडल के सदस्य गण श्याम मंदिर मार्ग एवं जय भवानी संग चौक पर भक्तों के लिए पानी, कोल्डड्रिंक, टॉफ़ी एवं ठंडाई की व्यवस्था कर स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्ता...