रामपुर, अप्रैल 3 -- हनुमान जयंती के अवसर पर तिलक नगर कालोनी स्थित मन्दिर बगिया जोकीराम में लोक कल्याण की भावना को जाग्रत करने के उद्देश्य से सुन्दर काण्ड तथा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। मन्दिर के पुजारी पंडित सुरेश चन्द्र शर्मा ने हनुमान जी का पूजन अर्चन कर सुन्दरकाण्ड का पाठ आरंभ किया। पाठ के समापन होने के पश्चात भक्तों ने संकट मोचक भक्त हनुमान के भजन बोलो जयकारा मेरे वीर हनुमान का तथा राम नाम की महिमा का गुणगान किया। पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर महेन्द्र सक्सेना, अरविन्द अग्रवाल, राजेन्द्र कुमार जायसवाल,रामबाबू, ईश्वर सरन गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, मुरारी,,सुधीर यादव वहीं महिला भक्तजनों में मीनू गुप्ता, नीलम गुप्ता, प्रीती गुप्ता, अनीला जोशी, स्नेहलता गुप्ता, क्षमा शर्मा, राजेश्वरी जायसवाल,सुमन अग्रवाल मुस्कान आदि उपस्थित रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.