बिहारशरीफ, अप्रैल 1 -- हनुमान जयंती आज, श्रद्धालु करेंगे बजरंगबली की विशेष पूजा भक्त करेंगे सुंदरकांड पाठ पावापुरी, निज संवाददाता। आस्था, शक्ति, भक्ति और समर्पण के प्रतीक भगवान श्रीहनुमान जी की जयंती गुरुवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जाएगी। भक्त मंदिरों, मठों और धार्मिक स्थलों पर विशेष पूजा-अर्चना, हनुमान चालीसा पाठ, सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन करेंगे। भक्त भगवान बजरंगबली के समक्ष दीप, धूप, सिंदूर, चोला, नारियल और लड्डू अर्पित कर सुख-शांति, बल, बुद्धि और रोग-शोक से मुक्ति की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से की गई पूजा-अर्चना से भगवान हनुमान अपने भक्तों पर असीम कृपा बरसाते हैं और जीवन की बाधाओं को दूर करते हैं। पुजारी इंद्रदेव उपाध्याय के अनुसार, भगवान हनुमान केवल शक्ति और पराक्रम के प्रतीक ही नहीं, बल्कि सेवा, न...