कानपुर, अप्रैल 1 -- कानपुर,संवाददाता। हनुमान जयंती के पावन पर्व पर गुरूवार को शहर के हनुमान मंदिरों में उत्सव आयोजित होंगे। पनकी मंदिर समेत सभी हनुमान मंदिरों में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा समेत भजन संध्या होगी। जन्मोत्सव की शाम पनकी मंदिर में मिठाई का केक काटकर प्रभु का जन्मदिन मनाया जाएगा। पनकी मंदिर के महंत जितेंद्र दास महाराज ने बताया कि गुरूवार को हनुमान जयंती अवसर पर सुबह साढ़े पांच बजे मंगला आरती आयोजित होगी। पंचामृत से प्रभु का अभिषेक किया जाएगा। सिंदूर व गाय के घी का प्रभु को चोला चढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर बर्फ का शृंगार भी होगा। 51 किलो के लड्डू का भोग लगाया जाएगा। महंत कृष्णदास महाराज ने बताया कि शाम सात बजे मिल्क केक काटकर जन्मोत्सव मनाएंगे। रात दस बजे तक श्रद्धालुओं के लिए मंदिर खुला रहेगा। भक्तों के लिए भंडारा आयोजित किया जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.