नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- आज यानी 2 अप्रैल 2026 को देशभर में हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में इस दिन का खास महत्व माना जाता है। मान्यता है कि चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर भगवान हनुमान का जन्म हुआ था। त्रेता युग में माता अंजनी की कोख से जन्मे हनुमान जी को भगवान राम का सबसे बड़ा भक्त माना जाता है। कहा जाता है कि हनुमान जी का जन्म सूर्योदय के समय हुआ था। यही वजह है कि इस दिन सुबह के समय पूजा-पाठ का विशेष महत्व रहता है। भक्त इस दिन व्रत रखते हैं, मंदिरों में जाकर पूजा करते हैं और हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से हनुमान जी की पूजा करने पर भय, रोग और जीवन की परेशानियों से राहत मिलती है।मंदिरों में होती है खास सजावट- हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर मंदिरों में खास सजावट की जाती है और जगह-जगह भजन-कीर्तन का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.