रामपुर, अप्रैल 3 -- शक्ति धाम धर्मशाला में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही धर्मशाला परिसर में धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई, जहां विधि-विधान के साथ हवन-पूजन कराया गया। श्रद्धालुओं ने आहुति देकर क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति गीतों और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। विशेष रूप से हनुमान जी का केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में देवीदास रस्तोगी, नितिन भारद्वाज, अपूर्व पूठिया, शुभम रावत, विपुल शर्मा, यशवेंद्र चौहान, राम शर्मा, मोंटी शर्मा, राजेश पूठिया, पंकज चंद्रवंशी, सोहनलाल रस्तोगी, मनोहरी लाल, मो...