घाटशिला, अप्रैल 3 -- धालभूमगढ़। हनुमान जन्मोत्सव पर गुरुवार को नरसिंहगढ़ हनुमान वाटिका में पंडित विजय कुमार मिश्रा और उनकी टीम ने सुंदरकांड का पाठ किया। उसके बाद जमशेदपुर से आई गणपति भजन मंडली ग्रुप एवं संतोष कोमल झांकी जमशेदपुर ने राम सीता एवं हनुमान पर आधारित भजनों से श्रोताओं को खूब झुमाया। भजन प्रसंग के अनुसार संतोष कोमल झांकी के कलाकारों ने चरित्रों का सजीव प्रदर्शन किया। गायक गुलशन बावरा और राधा रानी ने हनुमान जी के बाल्यकाल पर मार्मिक और उत्साहबर्धक भजनों से लोगों को बांध दिया। बता दें कि नरसिंहगढ़ हनुमान वाटिका में हनुमान जन्मोत्सव पर हर साल सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में लालटू दास, विप्लव साहू, मिहिर गोराइ, बबलू गुप्ता, देवानंद सिंह, संतु सिंह सोलंकी ,हाब्लू सीट, एवं घाटशिला के कलाकार भूषण मोदी की...