गाज़ियाबाद, अप्रैल 2 -- गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। जिले में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शहर भर में जगह-जगह भंडारे लगाए गए। वहीं, मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्तों ने लंबी-लंबी कतारों में लग कर प्रभु के दर्शन किए और और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की।भगवान राम के परम भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव गुरुवार को श्रद्धाभाव से मनाया गया। मंदिरों में हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना की गई और जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। सबसे अधिक भीड़ चौपला स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर चौपला पर रही, जहां बुधवार की रात 12 बजे के बाद से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह होते-होते सिहानी गेट तक भक्तों की कतार लग गई। मंदिर और बाजार को विभिन्न प्रकार के फूलों और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.