नोएडा, अप्रैल 2 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। दादरी तहसील क्षेत्र के सादोपुर झाल के पास स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 11 कुंडीय विशाल यज्ञ एवं भंडारे का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर के महंत शिवनारायण पुरी ने बताया कि यज्ञ में भक्तों ने आहुति देकर सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में पूरे दिन धार्मिक अनुष्ठानों, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का सिलसिला चलता रहा, जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा। आयोजन के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मुख्य पुजारी रोहित शास्त्री ने कहा कि पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और मंदिर परिसर "जय श्र...