फतेहपुर, अप्रैल 2 -- फतेहपुर। चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर समूचा दोआबा रामभक्त पवन पुत्र हनुमान की भक्ति लीन दिखाई दिया। जगह-जगह निकलने वाली शोभायात्रा व भंडारों के साथ ही सुंदरकांड के आयोजन में जयघोष लगते रहे। शहर के पटेल नगर स्थित मंदिर में अभाहिम द्वारा संगीतमयी सुंदरकांड के साथ ही विशेष आरती कर विश्व कल्याण की कामना की गई। साथ ही लोगो को गर्मी से राहत के लिए शर्बत का वितरण किया गया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी, सुरेश त्रिपाठी, आदि मौजूद रहे। वहीं शहर के रेलबाजार स्थित शिव विराजमान हनुमान मंदिर में सबसे पहले संुदरकांड के साथ चालीसा व आरती का आयोजन किया गया। जिसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया जबकि देर रात भजन कीर्तन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। यहां पर राजकुमार गुप्ता, ममता गुप्ता, शुभम गुप्ता, शिवम गु...