सिद्धार्थ, अप्रैल 3 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान संवाद। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर पूरे जिले में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शहर के प्रमुख हनुमान मंदिरों, विशेष रूप से हनुमानगढ़ी में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिरों में भजन-कीर्तन, सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा के पाठ से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों पर विशाल भंडारों का भी आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं और आम लोगों को प्रसाद स्वरूप भोजन वितरित किया गया। भंडारों में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सेवा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.