मधेपुरा, अप्रैल 4 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि। शहर के गोलबाजार स्थित श्री गौतम शारदा पुस्तकालय परिसर में श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। सहरसा के भजन गायक रवि शर्मा और गायिका वंश गोयल ने जय हनुमान ज्ञान गुन सागर सहित कई भजनों की मधुर प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरे वातावरण में जयकारा गूंजने लगा। कार्यक्रम में प्रस्तुत झाकियां आकर्षण का केंद्र बना रहा। झारखंड की झांकी टीम ने कृष्ण-सुदामा मिलन, लंका दहन और श्रीराम-रावण युद्ध जैसे प्रसंगों की जीवंत प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता, हनुमान जी, रावण और विभीषण के पात्रों की शानदार प्रस्तुति ने पूरे कार्यक्रम को जीवंत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.