हापुड़, अप्रैल 2 -- नगर समेत सिंभावली बहादुरगढ़ आदि स्थानों पर हनुमान जन्मोत्सव के पर्व पर शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के दौरान विभिन्न झांकियों द्वारा नृत्य किए गए। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शनिवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हनुमान जन्म उत्सव पर एक शोभायात्रा का आयोजन किया गया। गढ़ समेत क्षेत्र में में तीन स्थानों पर आयोजित हुए जयंती का फीता भाजपा विधायक हरेंद्र तेवतिया द्वारा किया गया। वहीं सिंभावली के गांव बक्सर में कमेटी अध्यक्ष संदीप सैनी, धर्मजीत सिंह, प्रदीप भाटी ने शोभा यात्रा का शुभारंभ किया गया। नगर की शोभायात्रा जवाहर गंज मंडी से शुरू होकर नक्का कुंआ मार्ग पुराना बाजार से निकाली गई। जबकि सिंभावली में जयंती हनुमान मंदिर से शुरु होकर सिंभावली मिल, हरोडा रोड़, से हो...