रुडकी, अप्रैल 3 -- भगवानपुर। घाड़ क्षेत्र के गांव धिरमजरा में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। शुक्रवार दोपहर बाद बालाजी मंदिर से शोभायात्रा शुरू हुई, जो पूरे गांव का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा का गांव की महिलाओं और पुरुषों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। शोभायात्रा में शामिल सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। बालाजी के भजनों और ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते झूमते नजर आए। इस दौरान गांव की गलियां 'जय श्रीराम' और 'जय बालाजी' के जयकारों से गूंजती रहीं। कार्यक्रम में अंकुश पंडित, राज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.