गाज़ियाबाद, अप्रैल 5 -- लोनी, संवाददाता। हनुमान जन्मोत्सव पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल और हिंदू रक्षा दल द्वारा अलग अलग समय पर शोभायात्रा निकाली गईं। यात्रा के दौरान जयश्रीराम का उद्घोष कर लोनी तिराहा पर हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने दोपहर करीब 12 बजे हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में पूजा कॉलोनी, नाईपुरा, गिरी मार्केट, न्यू विकास नगर, इंद्रापुरी समेत अन्य कॉलोनियों से लोग सुंदर झांकियां लेकर लोनी सौ फुटा रोड पर बिजली घर के सामने एकत्रित हुए। पूजन एवं आरती करने के बाद यात्रा का शुभारंभ हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी एवं संगठन मंत्री अमित प्रजापति ने किया। यात्रा दिल्ली सहारनपुर-रोड से बलराम नगर से होते हुए लोनी तिराहे पर पहुंची। कार्यकर्ताओं और यात्रा में शामिल लोगों ने हनुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.