खगडि़या, अप्रैल 3 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि प्रभु श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव के अवसर पर नगर के गांधीनगर स्थित श्री हनुमान मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा और सुंदर कांड का पाठ किया गया। इस अवसर पर विहिप के जिला कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने बताया कि रामोत्सव कार्यक्रम के तहत जिले भर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रभु श्रीराम और हनुमान जी का जीवन चरित्र आज के युग में भी सार्थक है। उनका मार्ग कठिन अवश्य है, किंतु अनुकरणीय है। भक्तराज हनुमान जी अपने सांसारिक सुखों का त्याग कर के सत्य का साथ दिया और भगवान श्रीराम के परम भक्त हुए। रामोत्सव कार्यक्रम के तहत परम त्यागी, भक्तराज हनुमान जी के जन्मोत्सव पर रामायण के उनके प्रिय सुंदरकांड का पाठ किया गया और भक्त जानो के बीच पंच प्रसाद का वितरण किया गया।इस कार्यक्रम में विहिप के प्रांत...