मुरादाबाद, अप्रैल 2 -- थाना क्षेत्र के गांव अस्तुल्लापुर में हनुमान जन्मोत्सव पर ग्रामीणों द्वारा सुंदरकांड का आयोजन किया गया,हनुमान मंदिर पर सर्वसम्मति से विशाल भंडारे का आयोजन किया, जिसमें महिलाएं ,पुरुष, बच्चों ने प्रसाद ग्रहण कर, गांव क्षेत्र और देश की खुशहाली की कामना की महिलाओं ने कीर्तन भजन किया। ग्रामीण बुजुर्गों ने हनुमान जी के आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प लिया। इस दौरान नीलम ठाकुर, हेमराज सिंह, ग्राम प्रधान मनोज कुमार, आकाश चौधरी, शुभम चौधरी, सोमबीर सिंह, बंटी सिंह, रमेश सिंह, प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...