हल्द्वानी, अप्रैल 2 -- लालकुआं, संवाददाता। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर अवंतिका कुंज देवी मंदिर में सुंदरकांड का आयोजन किया गया। महिलाओं ने भजन कीर्तन का गायन किया। समाजसेवी मीनल जायसवाल की ओर से मंदिर में अत्यधिक समय एवं सेवा देने वाले समाजसेवियों गोपाल दत्त जोशी, गुड्डू बोरा समेत अन्य को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण खाती, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, कांग्रेसी नेता हरेंद्र सिंह बोरा, रवि शंकर तिवारी, मनोहर लाल, संजीव शर्मा, भुवन पांडे, नरेश चौधरी, धन सिंह बिष्ट, सुरेश शाह, कमलेश यादव, प्रेम बल्लभ भट्ट आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...