गोंडा, मार्च 31 -- गोण्डा, संवाददाता। शहर में जगह-जगह गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। रानी बाजार स्थित पुरानी गल्ला मंडी में श्री बालाजी सेवक परिवार द्वारा द्वितीय वर्ष बुधवार को सुबह 10 बजे से अखंड रामायण पाठ आयोजित किया जाएगा। दो अप्रैल गुरुवार को सांय 5 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा। जिसमें भजन गायक विशाल श्रीवास्तव, बंटी राज, शिव कुमार बडकऊ, मयंक कसौधन, करन पटवा और पायल गुप्ता शामिल होंगे। आयोजक अमित सोमानी ने बताया कि शाम सात बजे से भंडारा का आयोजन किया गया है। उधर, श्री मेहंदीपुर बालाजी सेवक परिवार समिति दयानंद द्वारा हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम टॉमसन इंटर कॉलेज के सामने निजी लॉन में आयोजित होगा। सवामनी प्रसाद 13वां विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है यह जानकारी कार्यक्रम के आयोजक प्रेम गोयल ने दी। मालवीय नगर स्...