बदायूं, मार्च 21 -- बिल्सी। मोहल्ला संख्या पांच स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम में इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव दो अप्रैल को मनाया जाएगा। महंत मटरुमल शर्मा महाराज ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ एक अप्रैल को सुंदरकांड पाठ से होगा। दो अप्रैल को दोपहर 12 बजे महाआरती और 156 व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद 1008 कन्याओं का भोज होगा। शाम 6 बजे संध्या आरती और मध्य रात्रि में भव्य आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहेगी। तीन अप्रैल को शाम शोभायात्रा निकाली जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...