मेरठ, अप्रैल 2 -- बिजौली स्थित केडी इंटरनेशनल विद्यालय में गुरुवार हनुमान जन्मोत्सव के साथ शैक्षिक सत्र 2026-27 का भव्य शुभारंभ किया गया। विद्यालय में छात्रों का प्रथम आगमन अत्यंत उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। विद्यालय परिसर में प्रबंधन समिति द्वारा विधिवत हवन का आयोजन किया गया। नवागंतुक विद्यार्थियों का तिलक लगाकर हार्दिक स्वागत किया गया। विद्यालय प्रबंधक विशांत त्यागी, प्रधानाचार्य अंशु त्यागी, संरक्षक कामेश्वर त्यागी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...