हापुड़, अप्रैल 2 -- कस्बे के ऐतिहासिक महाशक्ति धाम शक्तिपीठ में 26वां हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर जय श्री राम और बजरंग बली की जय के उद्घोष से गुंजायमान रहा। उत्सव की शुरुआत भगवान हनुमान के विधिवत अभिषेक और मनमोहक श्रृंगार के साथ हुई। मंदिर समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया था, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा।महाआरती के पश्चात हनुमान बाबा को सवामणि मोतीचूर के लड्डुओं का भोग लगाया गया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों की संख्या में आए श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया।महाशक्ति धाम पीठाधीश्वर औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.