रामनगर, अप्रैल 1 -- रामनगर, संवाददाता। हनुमान धाम अंजनी ग्राम छोई रामनगर में हनुमान जन्मोत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रम का अखंड रामायण पाठ व महामारूति रूद्र यज्ञ के साथ आगाज हुआ। आज मंगलवार ध्वजारोहण के साथ ही भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। महामारूति रूद्र यज्ञ में रामनगर, काशीपुर, रूद्रपुर, हल्द्वानी व मुरादाबाद के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बुधवार को महामण्डलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द महाराज हनुमान धाम पहुंचे। हनुमान धाम के संस्थापक अध्यक्ष आचार्य विजय व सभी पदाधिकारियों ने स्वामी का अभिनंदन किया। स्वामी यतीन्द्रानन्द महाराज ने कहा कि रामनगर में हनुमान धाम अलौकिक रूप में विराजमान है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, यहां 11 धाम होने चाहिये, जिसमें हनुमान धाम को पांचवें धाम के रूप में मान्यता मिलनी चाहिये। इसके लिये वह खुद मुख्यमंत्री...