फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 1 -- फर्रुखाबाद। हनुमान जन्मोत्सव गुरुवार को मनाया जायेगा। इसको लेकर शहर के हनुमान मंदिरों में भव्य तैयारियां की गयी हैं। कहीं सुंदरकांड पाठ तो कहीं विभिन्न अनुष्ठान किए जाएंगे। श्री बालाजी मंदिर रेलवे रोड पर सुबह श्रंगार के साथ सुंदरकांड होगा। बड़े बूढ़े हनुमान मंदिर अढ़तियान में सुबह 5:30 बजे मंगल दर्शन और शाम 5 बजे महाआरती होगी। वहीं कादरीगेट के बालाजी में सुबह हवन पूजन के साथ कीर्तन होगा देर शाम महाआरती होगी। खतराना के पीपल वाले बालाजी मंदिर और बैठे हुये हनुमान मंदिर में भव्य आयोजन होगा। फतेहगढ़ सब्जी मंडी के हनुमान मंदिर में बुधवार को अखंड शुरू हो गया। गुरुवार को अखंड समापन के साथ भंडारे का आयोजन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.