अलीगढ़, अप्रैल 3 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मंगलेश्वर महादेव मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली और पूरे दिन धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। कार्यक्रम के तहत दोपहर में हनुमानजी का सुंदरकांड पाठ किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसके साथ ही सुबह से लगातार हनुमान चालीसा का पाठ चलता रहा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शाम के समय लगभग छह बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें आकर्षक झांकियों ने मन मोह लिया। शोभायात्र का जगह जगह स्वागत कर फूल बरसाए गए। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण हनुमान बाबा का भव्य फूलों से सजा हुआ डोला रहा, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़ पड़े। या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.