शामली, अप्रैल 4 -- कांधला। पंचमुखी हनुमान मंदिर समिति की ओर से आयोजित होने वाले हनुमान जन्मोत्सव के तहत शनिवार को बाला जी महाराज की अखंड ज्योत नगर में पहुंची। जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने धूमधाम से इसका स्वागत किया। ज्योत को पूर्वी यमुना नहर स्थित मनकामेश्वर मंदिर से शोभायात्रा के रूप में नगर परिक्रमा कराकर मोहल्ला कानूनगोयान स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में स्थापित किया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष अरुण गर्ग ने बताया कि इस वर्ष 22वीं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। रविवार सुबह मंदिर प्रांगण में रामायण पाठ बैठेगा, जिसका समापन सोमवार को प्रसाद वितरण के साथ होगा। मंगलवार को नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में चंद्रकिरण गुरु जी व पंकज जिंदल गुरु जी बाला जी धाम, मुजफ्फरनगर शामिल होंगे। अखंड ज्योत के नगर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.