चाईबासा, जून 11 -- चाईबासा। भारतीय जनता पार्टी के चाईबासा नगर अध्यक्ष राकेश पोद्दार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर बाबा मंदिर परिसर चाईबासा में सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। तत्पश्चात पूजा अर्चना किया और मोदी जी के दीर्घायु होने की सभी कार्यकर्ताओं ने एवं उपस्थित लोगों ने कामना की। नगर अध्यक्ष कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतवर्ष का सर्वांगीण विकास हो रहा है। कुशल नेतृत्व से देश का मान सम्मान विश्व में बढ़ रहा है। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रंजन प्रसाद, रूपा दास, जिला महामंत्री भूषण पाट पिंगुवा,चंदन झा, पवन शर्मा, रवि शंकर विश्वकर्मा,रोहित दास,दिलीप साव अजय झा, कामेश्वर विश्वकर्मा,रमेश साहू, मृदुल निषाद, रीना कर,डोली कर,...