गढ़वा, मार्च 31 -- डंडई। प्रखंड मुख्यालय के पुरानी बाजार स्थित नवनिर्मित हनुमान मंदिर में मंगलवार को हनुमान आरती और हनुमान चालीसा सह विशेष पूजन शुरू किया गया। महावीर जयंती के अवसर पर शुरू हुए उक्त कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। उस दौरान हनुमान आरती से शुरू हुआ कार्यक्रम देर शाम तक चला। मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रामनाथ साह ने कहा कि मंगलवार वीर बजरंगबली का दिन है। साथ ही आज उनका जन्मदिन भी है। उन्होंने कहा कि महावीर जयंती के अवसर पर ही हम लोग संयुक्त रूप से मंदिर परिसर में पहुंचकर हनुमान जी की आरती कार्यक्रम की शुरूआत किए हैं। अब हर हफ्ते मंगलवार को कार्यक्रम होगा। मौके पर रंजन कुमार वर्मा, सुमंत लाल, सानू कुमार, गुप्तेश्वर प्रसाद, छोटू कुमार, बृजेश कुमार, बुद्धि नारायण प्रसाद, पवन प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थ...